कक्षा पांच की छात्रा के साथ सीनियर स्टूडेंट ने किया रेप, बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

पटना। बिहार के पटना में पांचवी क्लास की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि छात्रा के साथ उसकी के स्कूल के एक सीनियर स्टूडेंट ने रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घटना के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बता दें कि रेप पीड़िता का पिता अपने बेटी को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचा, जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया है।

class 5 student rape by senior in patna

मामला पटना के भोजपुर जिले का है। पांचवी क्लास की छात्रा स्कूल गई थी और स्कूल से लौटते वक्त खेत के रास्त से घर जा रही थी। तभी उसी स्कूल के दसवीं क्लास का छात्र उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट ने उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद सीनियर स्टूडेंट ने इस बात की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। खून से लथपथ पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रेप पीड़िता को उसी हालात में गोद में उठा कर थाने ले गए। पीड़ित के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां के बयान के आधार पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ पाक्सो व रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी स्टूडेंट को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+