पटना केQueens Of The Apostles Church में क्रिसमस को लेकर चल रही है तैयारी, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

पटना। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की राजधानी पटना में क्रिसमस की तैयारी जोरशोर से चल रही है। शहर के चर्चों ने सामूहिक प्रार्थना, रात्रि जागरण, कैरल सिंगिंग और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन की तैयारी चल रही है। पटना के कुर्जी इलाके में स्थित क्वीन ऑफ द अपोस्टलस में 28 नवंबर से ही तैयारी जारी है। चर्च के परिसर में भारी संख्या में प्रार्थना करने की व्यवस्था की जा रही है। चर्च के पैरिश फादर पायस प्रशांत एसजे ने कहा कि क्रिसमस से चार सप्ताह पहले आध्यात्मिक तैयारी शुरू हो जाती है।

christmas preprations begin in patna queens of the apostles church

साथ ही बताया कि यह आगमन का समय है और त्योहार के लिए खुद को तैयार करने के लिए इंतजार करने का समय है। विशेष पूजा चार सप्ताह तक चलती है और लोग इस दौरान उपवास भी रखते हैं। 18 दिसंबर से बच्चे, युवा और बुजुर्ग शाम के समय समूह में कैरल गाकर दूसरों के साथ खुशी बांटेंगे। विभिन्न समूहों के लिए पालना-निर्माण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की मध्य रात्रि से लोगों को तीन से चार शिफ्ट में प्रार्थना करने की अनुमति होगी। इसके अलावा सुबह में भी तीन से चार शिफ्ट में मॉर्निंग प्रार्थना की जाएगी। सजाए गए पालने को भी रखा जाएगा और साथ ही चर्च की साज-सजावट देखने के लिए लोगों को अनुमति होगी।

क्रिसमस को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा घरों में क्रिसमस ट्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बच्चों से लेकर बड़े तक मिलकर भव्य व आकर्षक क्रिसमस ट्री का निर्माण कार्य में लगे हैं। परमेश्वर से सभी के लिए क्षमा, दया व प्रेम की प्रार्थना होगी। ईसाई धर्मावलंबियों के अलावे गैर ईसाईयों के लिए भी चर्च का द्वार खुला रहेगा। वे भी यहां आकर प्रभु यीशु की प्रार्थना कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+