'ऐसे गाली देता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता', जमुई में तेजस्वी यादव की सभा में मां को गाली देने पर भड़के चिराग

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। बिहार में राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच उनकी जमुई की एक सभा में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनकी मां को गाली देने की घटना ने तूल पकड़ लिया है।

जमुई में तेजस्वी यादव की जनसभा में आरजेडी कार्यकर्ता ने मंच के नीचे से चिराग पासवान की मां को गाली दी। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा चिराग पासवान और उनके परिवार को अपशब्द कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर अब चिराग पासवान ने दुख व्यक्त किया है।

Chirag Paswan

दरअसल, जमुई लोकसभा क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जिसमें तेजस्वी यादव मंच पर भाषण देते दिख रहे हैं और नीचे से आरजेडी कार्यकर्ताओं ने चिराग और उनके परिवार को लेकर भद्दी-भद्दी बातें कह रहे हैं।

'ऐसे गाली देता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता'

इस घटना के वीडियो पर अब चिराग पासवान ने चुप्पी तोड़ते हुए तेजस्वी यादव के व्यवहार पर दुख जताया है। चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताते हुए कहा कि, "मैं अगर तेजस्वी जी की जगह होता और कोई उनके परिवार को ऐसे गाली देता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता, उसी वक्त देता, राजनीति एक तरफ, मेरे लिए आदरणीय राबड़ी देवी जी भी मेरी ही मां हैं और में कतई फर्क नहीं करूंगा उनमे और अपनी मां में।"

चिराग पासवान ने आगे कहा कि तेजस्वी से मेरा रिश्ता काफी पुराना है। हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक खेमे में हैं लेकिन, इस कारण हमलोग एक-दूसरे के परिवार को गाली तो नहीं देंगे। चिराग ने आगे कहा कि उस मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद थे, उनके सामने जिस तरह मेरे परिवार को गाली दी गई। यह काफी दुख पहुंचाने वाला है।

गाली देने पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

गाली देने पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने एक वीडियो डाला है। जो जनता के बीच का है। हम अपना भाषण दे रहे थे। जनता में कौन क्या बोलता है मंच पर नहीं सुनाई देता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+