चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखा पत्र, कहा- मुझे बनाएं LJP संसदीय दल का नेता
पटना। इन दिनों लोक जनशक्ति पार्टी में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच राजनीतिक युद्ध गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में चिराग पासवान ने बुधवार को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पशुपति कुमार पारस को सदन का नेता चुने जाने का विरोध किया है। पत्र के माध्यम से चिराग ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि पशुपति कुमार पारस को लोकसभा का नेता चुने जाने के फैसले की समीक्षा की जाए। साथ ही चिराग पासवान को सदन का नेता चुना जाए।

पत्र में चिराग पासवान ने लोजपा के पार्टी संविधान का हवाला देते हुए कहा है कि पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता घोषित करना पार्टी के संविधान के खिलाफ है। इसलिए इस फैसले की समीक्षा की जाए। चिराग ने स्पीकर से मांग की है कि उन्हें लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनाया जाए। इस बीच, दिल्ली में चिराग पासवान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस और एसएसबी के जवानों को लोजपा नेता के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। चिराग पासवान के घर के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ाने के साथ ही दिल्ली पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया है कि लोजपा नेता के आवास के बाहर आज कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी।
Recommended Video
बता दें कि दो दिन की राजनीतिक गहमा-गहमी के बाद बुधवार को लोजपा के नए सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस पहली बार पटना आ रहे हैं। उनके स्वागत में पूरे पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें चिराग पासवान की फोटो कहीं नहीं नजर आ रही है। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
समस्तीपुर से सांसद प्रिंस के विरुद्ध दिल्ली के कनॉट प्लेस स्टेशन में संगीम मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रिंस के खिलाफ लड़की ने रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की ने बताया है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ रेप किया था। लड़की का आरोप है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications