चिराग पासवान फिर बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में फैसला
Chirag Paswan News: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और बिहार की हाजीपुर सीट से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हुई, जिसमें चिराग पासवान को फिर से सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

लोजपा-आर का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर चिराग पासवान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में चिराग पासवान को फिर से लोजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी, जिसे उन्होंने स्वीकर कर लिया।
5 साल के लिए चुने गए पार्टी अध्यक्ष
झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। साथ ही पार्टी ने उनके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा जताया।
पार्टी ने पोस्ट करते हुए दी जानकारी
एलजेपी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि," चिराग पासवान जी को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है साथ ही पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई उंचाई हासिल करेगी।"
28 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला
इधर, लोजपा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह जिम्मेदारी राज्य इकाई को दी गई कि वह एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले चुनाव लडने पर फैसला करें। बताया जा रहा है कि चिराग की पार्टी झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications