बिहारः हिरासत में लिये गए चिराग पासवान तो कहा- शेर का बेटा हूं, किसी से नहीं डरता हूं
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया है। पटना में आयोजित विरोध मार्च के दौरान राजभवन जाने के दौरान चिराग पासवान की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान सचिवालय थाना की पुलिस ने उन को हिरासत में लेते हुए थाने में बंद कर दिया। इसके चलते इलाके में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए 20 से अधिक राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति को नाजुक होता देख पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की खूब झड़प हुई। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
वहीं बेटे की गिरफ्तारी और हिरासत में लिये जाने के बाद रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हो रहा है वो सरासर गलत है। चिराग पासवान ने साफ कहा कि मैं शेर का बेटा हूं डरता किसी से नहीं हूं पर कानून का पालन करता हूं इसलिए हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हुए शांतिपूर्ण जा रहा था लेकिन हमें राज्यपाल से मिलने नहीं दिया गया। रोका गया यह सरासर गलत है।
चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी पुलिस आज मुझे रोकने के लिए लगाई गई थी इतनी पुलिस हमेशा रहती तो बिहार में अपराध पर लगाम लग जाता। हम कोई आतंकवादी नहीं है कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications