Bihar News: छठ पर्व के अवसर पर ख़तरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, लाल कपड़ा लगाकर लिखा 'ख़तरनाक घाट'
Bihar Chhath Special News: बिहार में छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दूसरे प्रदेशों से भी लोग छठ मनाने के लिए अपने घर पहुंच रहे हैं। छठ पर्व को लेकर प्रदेश के सभी ज़िले में प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पिछले साल छठ पर्व पर हुए हादसे को देखते हुए गया ज़िले में खतरनाक घाटों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग की गई है।
गया ज़िले के खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग कर, लाल कपड़ा और फ्लेक्स लगाकर खतरनाक घाट लिखा गया है। ताकि इस क्षेत्र में आम लोग नहीं जा सकें और छठ पर्व पर कोई अनहोनी नहीं हो। बिहार में पिछले साल छठ में हुए हादसों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो कुल 53 लोगों की डूबने से मौत हुई थी।

नीतीश सरकार की तरफ़ से पीड़ित परिवार के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवज़ा राशि भी दी गई थई। चार दिनों के छठ पर्व में प्रदेश के विभिन्न ज़िलो में 53 लोगों की डूबने से मोत हुई थी। 30 अक्टूबर 2022 को पूर्णिया जिले में 5 लोगों की डूबने से मौत हुई थी।
सहरसा,पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं बेगूसराय, बक्सर, बांका, गया, कटिहार, कैमूर और सीतामढ़ी समेत दूसरे जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। 31 अक्टूबर 2022 को प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 18 लोगों की मौत डूबने से हुई थी।
आपको बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे प्रदेश में छठ महापर्व धूम धाम से मानया जाता है। पर्व के दौरा लोगो नदी या तालाब में खड़े होकर निकलते और डूबते सूरज अर्घ्य देते हैं। इसके साथ ही भगवान से अपनी मनोकामना मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications