Chhath Puja: 'सीएम नीतीश ने दोपहर में ही किया अर्घ्यदान...', तस्वीर को लेकर बड़ा दावा

Chhath Puja 2023: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और राज्य की तरक्की की कामना की। सीएम नीतीश ने कहा कि छठ पर्व में व्रती साफ मन से डूबते और ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस मौके पर नीतीश कुमार के भाई और बहन का परिवार मौजूद रहा। सीएम की छठ पूजा की तस्वीरें दावा किया गया कि उन्होंने अस्त हो सूर्य नहीं बल्कि दोपहर में ही अर्घ्यदान कर दिया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महापर्व छठ के मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर नीतीश कुमार के भाई और बहन का परिवार मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की भाभी छठ व्रत कर रही हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर सीएम की अर्घ्यदान के करते एक तस्वीर पोस्ट गई है। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले ही अर्घ्यदान कर दिया।

CM Nitish Chhath Puja arghyadaan

हालांकि फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन ये तेजी से वायरल हो गई है। छठ पूजा के समय और सीएम नीतीश कुमार को लेकर इस पर कई तरह के कमेंट्स भी किए गए हैं।

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हुई है। शनिवार की शाम छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा किया और उन्हें भोज अर्पित कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया था। उसके बाद से ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा।

इस दौरान घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया। सीएम ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। छठ घाटों के भ्रमण से पहले पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास में मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

वहीं राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के हमारे प्रयासों की सफलता के लिए छठी मैया से प्रार्थना करता हूं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमो ने कहा कि छठ बिहार ही नहीं, बल्कि विदेश में भी यह पर्व मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+