बिहारः गमछे से मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए फिर सात लोगों ने किया गैंगरेप और फेसबुक पर डाल दिया वीडियो
छपरा। बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो गैंगरेप का है। जिसमें सात युवक एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर रहे हैं। गैंगरेप के इस मामले में तीन नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की अपनी मां के लिए दवा लेने गई थी।

मां के लिए दवा लेकर आ रही थी पीड़िता
दवा लेने के बाद लौटते वक्त आरोपितों ने उसे अगवा किया फिर सुनसान जगह ले जाकर 7 लोगों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना दिया फिर उसे वायरल कर दिया। घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है। लेकिन लड़की ने डर के चलते किसी को नहीं बताया था। हालांकि 22 जुलाई को पीड़िता ने घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन दिया और 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जब मामला सामने आया तो छपिया गांव के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात आरोपितों को बताते हुए मामला दर्ज कराया। नाबालिग पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह बाजार से अपनी मां की दवा लेकर पैदल घर जा रही थी। जैसे ही वो बैताल बाबा पीपल के पास पहुंची तो दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग पास से गुजर गए। फिर कुछ देर बाद वह चारों वापस आए और घेर लिया।

अगवा कर सात लोगों ने किया गैंगरेप
इसके बाद गमछा से मेरा मुंह दबाकर मोटरसाखिल पर बिठा लिया। इस दौरान वह काफी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन मुझे चिमनी के रास्ते अनजान जगह पर लेकर गए और वहां पर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों में से ही किसी एक ने घटना का वीडियो बना लिया

फेसबुक पर डाल दिया वीडियो
फिर फेसबुक पर वायरल कर दिया। घटना के जानकारी पर विधायक मुंद्रिका राय ने पीड़ित के परिजनों से मिलकर दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications