बिहार: एक धमाका और ढह गया तीन मंजिला इमारत, कैसे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, इनसाइड स्टोरी

मकान में पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की वजह शहजाद हुसैन (8 वर्ष) साबिर अली (7 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा इमाम हुसैन( 5 वर्ष) अशरफ (5 वर्ष) जासमीन (4 महीना) और कायनात (3 महीना) जिंदगी औऱ मौत की जंग लड़ रहे हैं।

छपरा, 25 जुलाई 2022। रविवार के दिन बिहार के छपरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। खोदाईबाग गांव में रविवार सुबह 11.45 बजे के क़रीब पटाखा फैक्ट्री में होने से 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से ज़ख्मी भई गो गया। धमाका इतना ज़बरदस्त था की तीन मंजिला इमारत ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के मां, दो बेटे, बहू और पोते की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्जिद के पास मोहम्मद रेयाजू के घर में धमाका हुआ था, वहां आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जाते थे।

इससे पहले भी कई बार हो चुका है धमाका

इससे पहले भी कई बार हो चुका है धमाका

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध तरीक़े से पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इस क्षेत्र में क़रीब 12 अवैध फैक्ट्री है, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पटाखा बनाने के दौरान खैरा थाना क्षेत्र के फ़ैक्ट्री में विस्फोट हो चुका है। दो बार खोदाई बाग के ओलहनपुर में भी विस्फोट हो चुका है। विस्फोट के बाद संबंधित लोग मौक़े से फरार हैं। पटाखा फ़ैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर काम किया जा रहा था। मकान में पटाखे का कोराबार हो रहा था जिसकी वजह से ही एक ही परिवार के कई लोग मौत के गाल में समा गए।

एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह ज़ख्मी

एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह ज़ख्मी

मकान में पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की वजह शहजाद हुसैन (8 वर्ष) साबिर अली (7 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा इमाम हुसैन( 5 वर्ष) अशरफ (5 वर्ष) जासमीन (4 महीना) और कायनात (3 महीना) जिंदगी औऱ मौत की जंग लड़ रहे हैं। कायनात औ अशरफ का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं दूसरे घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में जारी है। घर का खर्च जो फर्द उठाते थे उनकी भी धमाके में मौत हो गई। अली, शबाना और मीना बेगम अपने परिवार को चलाती थीं। अस्पताल में भर्ती बच्चे के सिर से परिवार का साया उठ गया ।

कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके गूंज

कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके गूंज

चश्मदीदों ने बताया की हादसा इतना दर्दनाक था जिसे सोच कर भी रूह कांपने लग जाती है। इतना ज़ोरदार धमाका था कि शव के परखच्चे उड गए थे। रुक रुक कर धमाका हो रहा था, धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। सारण एसपी संतोष कुमार ने माले की जानकारी देते हुए बताया कि 6 लोगों की मृत्यु हो गई। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते की जांच रिपोर्ट के बाद ही विस्फोट के कारणों का पता लग पाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार :12 साल पुराने मामले में मिली ऐसी सज़ा, बर्बाद हो गई रिटायर्ड अधिकारी की जमा पूंजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+