जब भाजपा विधायक से लोगों ने पूछा सवाल तो कहा- 'ज्यादा समझाओं मत, तुम से ज्यादा पढ़े लिखे हैं'
छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी मौजूदा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को नए वादों से लुभाने में जुटे हुए हैं। लेकिन कई बार जनता के विरोध के आगे उल्टे पैर विधायक को जाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब भाजपा विधायक सीएन गुप्ता अपने क्षेत्र में पहुंचे तो लोगों ने उनसे जब लोगों ने सवालों की झड़ी लगाई तो विधायक भड़क उठे।

जानकारी के अनुसार, बरसात में शहर में जलजमाव के सवाल पर लोगों ने विधायक को घेर लिया. इस दौरान विधायक ने खुद को समस्या निपटाने में अक्षम बताया और अपने समर्थकों के साथ चल दिए। दरअसल, चुनाव घोषणा के पूर्व एक अधूरे नाले का उद्घाटन करने बीजेपी के विधायक सीएन गुप्ता अपने लाव-लश्कर के साथ काशी बाजार पहुंचे थे।
इस दौरान जलजमाव की समस्या को लेकर जब लोगों ने विधायक से जबाब मांगा तो विधायक को कोई जवाब नहीं सूझा। लोगों ने कहा कि जीतने के बाद कहां थे? 5 वर्षो में पहली बार छपरा की याद आई? साथ ही, तो स्थानीय लोगों ने विधायक की जमकर खबर ली और विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
इसके बाद सीएन गुप्ता ने जनता को बोला कि 'ज्यादा समझाओं मत, तुम से ज्यादा पढ़े लिखे हैं।' जिसके बाद लोगों के सवाल पर विधायक सीएन गुप्ता सफाईं देने लगे। बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications