बिहारः वीडियो पति के मोबाइल पर आया तो हुआ खुलासा, पत्नी के साथ 6 लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

छपरा। बिहार के छपरा जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब गैंगरेप का वायरल वीडियो पीड़ित महिला के पति के मोबाइल पर आया। पत्नी के साथ हुए रेप का वीडियो देखकर पति के होश उड़ गए। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना एक हफ्ते पहले की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

chapra 6 people did misdeed with woman video viral

इस मामले में महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसके साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल छपरा सदर अस्पताल में कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना बीते 23 जून की है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक महिला जब शौच के लिए बाहर गई हुई थी तभी गांव के 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था और घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। आरोपित ने महिला को घटना के बारे में किसी से भी नहीं बताने की धमकी दी थी। घटना के बाद महिला ने डर के चलते किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसी दौरान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिर पीड़िता के पति ने वीडियो को देख लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+