Bihar Weather News: प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

Bihar Weather Update: प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार बारिश होने की वजह से लोगों को जलजमाव की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं बिहार में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। अब लोगों को बारिश आफ़त लगने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में मौसम का क्या मिज़ाज रहने वाला है चलिए जानते हैं।

पटना के सहित प्रदेश के 17 ज़िलों में बुधार तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश के पांच जिलों में बहुत बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है, वहीं 12 ज़िलों में येल्लो अलर्ट जारी किया गया ।

Bihar Weather Update:

प्रदेश में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान (2 से 3 डिग्री सेल्सियस) में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के ज़्यादातर ज़िलों में मंगलवार को तेज़ बारिश होने के आसार हैं। वहीं बुधवार से बारिश सक्रियता में कमी आने की उम्मीद है।

रविवार को भी राज्य के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मानसून की गतिविधियां काफी ज़्यादा थी। इस कारण प्रदेश के ज़्यादातर इलाके में नॉर्मल बारिश देखने को मिली। प्रदेश की राजधानी पटना में बादलों ने डेरा जमाया हुआ था। शाम से बूंदाबांदी होने की वजह से मौसम का मिज़ाज बदलता गया।

औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, पश्चिम चंपारण और बक्सर जिले में मौसम विभाग की तरफ़ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारण, सीवान, भोजपुर, अरवल, बांका, पटना, भागलपुर,पूर्वी चंपारण, जमुई, गोपालगंज, कटिहार और पूर्णिया में बारिश को लेकर यल्लो अलर्ट जा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को कैमूर और पश्चिम चंपारण में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से ज़्यादा रहने के आसार हैं। इस वजह से लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी सता सकती है। वहीं, बारिश सामान्य या उससे भी कम होने के आसार हैं। ग़ौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक 23 फीसदी कम बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+