धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान के बाद बोले गिरिराज सिंह, बाबा को कुछ हुआ तो सरकार ज़िम्मेदार
Bageshwar Baba In Bihar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम जारी है, इस मुद्दे पर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Bageshwar Baba Patna Programme: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाबा की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है।
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबा को कुछ भी हुआ तो इसके लिए सरकार ज़िम्मेदार होगी। आपको बता दें कि बाबा पूरे देश में दिव्य दरबार का आयोजन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में भी उनका कार्यक्रम हो रहा है।
पटना में दरबार लगाते ही धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र वाले बयान को दोहराया, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बन चुका है, सिर्फ उसकी घोषणा बाकी है। इस बयान को राजद नेता ग़ैर संवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक लोगों को अपने मंच से सियासी बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए।
धीरेदंर शास्त्री के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाबा के बयान का समर्थन करते हुए, सुरक्षा पर बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबा को नौबतपुर में कुछ भी हुआ तो सरकार इसकी जिम्मेदार होगी। कल भी बाब को मठ जाने नहीं दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications