अगर CBI के सामने इस बार नहीं आए लालू तो हो सकते हैं गिरफ्तार!

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर आईआरसीटीसी के दो होटल को लीज पर देने के बदले पटना में मॉल का प्लॉट लेने का आरोप है और सीबीआई लगातार पूछताछ के लिए उन्हें बुला रही है लेकिन दोनों सामने नहीं जा रहे हैं और वकील के माध्यम से तारीख पर तारीख ले रहे हैं। अब सीबीआई अधिकारी उन्हें आगे समय देने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। उनके एडवोकेट द्वारा 2 हफ्ते का समय मांगा गया था पर समय देने से इनकार करते हुए सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें 3 अक्टूबर को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। तीसरी बार समन भेजते हुए सीबीआई अधिकारियों ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय में हाजिर होने को कहा है अगर इस बार वह जांच एजेंसी के सामने नहीं आते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा और अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया जा सकता है।

रेल टेंडर घोटाले का मामला

रेल टेंडर घोटाले का मामला

आपको बताते चलें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आरोप है कि जब वह रेल मंत्री थे तभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर पूरी और रांची स्थित आईआरसीटीसी के दो होटलों को सस्ते में विनय कोचर को लीज पर दे दिया था। उसी समय विनय कोचर ने पटना की 3 एकड़ की प्राइम कमर्शियल प्रॉपर्टी को तत्कालीन कंपनी मामलों के मंत्री और राजद नेता प्रेम चंद्र गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की कंपनी को बेच दिया था। यह प्रॉपर्टी तत्कालीन सर्किल रेट के मुकाबले काफी कम मूल्य पर सरला गुप्ता को बेची गई थी जिसे खेती की जमीन बताई गई था जबकि वह कॉमर्शियल जमीन थी। 2010 से लेकर 2014 के बीच कंपनी के शेयर लालू प्रसाद यादव के बेटे और पत्नी को धीरे-धीरे ट्रांसफर किया जाने लगा और जब 2014 में सभी शेयर लालू और उनके परिवार के नाम हो गया तो उस जमीन की कीमत करोड़ों रुपए में पहुंच गई थी।

सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर

सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर

इसी मामले में सीबीआई अधिकारियों के द्वारा लालू प्रसाद यादव के आवास पर 6 जुलाई को छापेमारी की गई थी और लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव के अलावा पांच और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। एफआईआर दर्ज होते ही बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया और बिहार की सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी राजद सत्ता से बेदखल हो गई।

सीबीआई के सामने उपस्थित नहींं हो रहे लालू-तेजस्वी

सीबीआई के सामने उपस्थित नहींं हो रहे लालू-तेजस्वी

इस मामले में अन्य आरोपी से सीबीआई के द्वारा पूछताछ कर लिया गया है। अब लालू यादव और उनके बेटे से पूछताछ किया जाना है लेकिन वह CBI के बुलावे पर उनके सामने नहीं जा रहे है। इसको लेकर सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि तीसरी बार समन भेज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।अब शायद उन्हें आगे समय नहीं दिया जाएगा। एजेंसी तीन बार समन भेजकर आरोपी को खुद पूछताछ के लिए बुलाती है। यदि कोई आरोपी उसके बाद भी नहीं आता है तो एजेंसी आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार करती है और इसके तहत अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+