क्या हैं Land for Job Scam, जिसके चलते सीबीआई के रडार पर आए आरजेडी के चार नेता
क्या हैं Land for Job Scam, जिसके चलते सीबीआई के रडार पर आए आरजेडी के चार नेता
पटना, 24 अगस्त: जॉब के बदले जमीन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने आज बिहार में कई आरजेडी नेताओं के ठिकानों के साथ-साथ दिल्ली-गुरुग्राम समेत 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी उस वक्त की गई है, जब बिहार में महागठबंधन वाली सरकार को विधानसभा में अपना फ्लोर टेस्ट देना है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद अशफाक करीम, पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के साथ-साथ फैयाज अहमद के आवास पर छापेमारी की है। आइए जानते हैं कि क्या है ये जॉब के बदले जमीन घोटाला।

क्या है जॉब के बदले जमीन घोटाला?
दरअसल, यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री (2004-2009) के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इस मामले में सीबीआई ने मई महीने में जांच के बाद केस दर्ज किया था और इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बेटियों सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। सीबीआई ने मई में दिल्ली और बिहार में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
Recommended Video

भोला यादव को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने जुलाई में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री थे। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे, उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है।

सीबीआई की नहीं भाजपा की रेड कहिए: मनोज झा
आरजेडी नेताओं के यहां पड़ी सीबीआई रेड पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। मनोज झा ने न्यज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि, 'कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं।'

CBI के खिलाफ करूंगी मानहानि का केस: सुनील सिंह की पत्नी
राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापे पर कहा, "यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।" तो वहीं, उनकी पत्नी भी सामने आईं और कहा है कि उनके घर जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई को उनके घर पर कुछ नहीं मिलता है तब क्या होगा। उनकी जो बेइज्जती होगी, उसकी भरपाई कैसे होगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे जांच एजेंसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी।

बीजेपी की तरफ से आई सफाई
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'BJP किसी को लगाती नहीं और किसी को फंसाती नहीं है। आज से डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार ने खुद ही शिकायत की थी, जब बिस्कोमान में करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे थे... तब बिहार सरकार ने संज्ञान में लिया था। क्योंकि तब रुपयों के साथ एक गाड़ी पकड़ी गई थी। अब इन सब की जो परिणति होती है वह हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications