CBI के सामने लालू, कहा - सच और गुलाब कांटों से घिरे होते हैं
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तीन नोटिस के बाद गुरुवार को सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सीबीआई उनसे रेलवे टेंडर घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। वहीं सीबीआई मुख्यालय के लिए अपने फॉर्म हाउस से निकलने से पहले लालू यादव ने ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों को यह संदेश देते हुए कहा कि सच और गुलाब काटों से घिरे होते हैं, सांच को आंच नहीं .. सत्यमेव जयते।

आपको बताते चलें कि रेलवे टेंडर में हुए घोटाले को लेकर जांच एजेंसी के सामने आज सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई अधिकारियों के द्वारा यह पूछताछ 11 बजे से शुरू हुई। उनके ऊपर आरोप हैं कि आईआरसीटीसी रेलवे टेंडर घोटाले में होटल दिलाने के बदले राजधानी पटना में महंगी जमीन ली गई थी। इसी मामले को लेकर सीबीआई अधिकारी द्वारा छापेमारी भी की गई और आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ 6 अक्टूबर को होगी।

सीबीआई अधिकारी के द्वारा इस मामले में लालू यादव और उनके बेटे से पूछताछ के लिए लगातार चार बार नोटिस भेजा गया था लेकिन तीन बार उन्होंने वकील के माध्यम से पूछताछ के लिए और समय मांग लिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से सीबीआई के द्वारा किए गए पूछताछ के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी क्योंकि पूछताछ के बाद सीबीआई अपनी आगे की कार्रवाई की तरफ पड़ेगी और उनके खिलाफ बहुत जल्द चार्जशीट पेश कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications