'हमारे यहां से सब होते रहता है', 4 घंटे CBI टीम के पूछताछ के बाद बोलीं राबड़ी देवी
बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना स्थिति आवास पर सोमवार को सीबीआई टीम पूछताछ के लिए पहुंची। पूर्व सीएम ने इस पूछताछ का सामान्य बताया, तो वहीं डीप्टी सीएम तेजस्वी ने इसको लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

बिहार में जमीन के बदले नौकरी मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर पहुंची। करीब 4 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद जब सीबीआई अधिकारी राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास से बाहर निकले। पूछताछ को लेकर पूर्व सीएम ने पूर्व सीएम ने कहा कि हमरे घर इस तरह की पूछताछ होती रहती है। वहीं डीप्टी सीएम व राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव ने सीबीआई की इस पूछताछ को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से सीबीआई टीम ने सोमवार को रेवले से जुड़े एक पुराने मामले की पूछताछ के लिए पहुंची। ये मामला उस वक्त का है जब पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। उस वक्त रेलवे को विकास के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण किया गया था।
क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?
ये मामल साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का एक नया मामला दर्ज किया। CBI के अनुसार लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी और लैंड ट्रांसफर के ज्यादातर मामले में जमीन के मालिक को कैश में भुगतान किया गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications