Caste Census In Bihar: जाति और रिश्तेदारी के बीच अब एक और कोड की शुरू हुई चर्चा
Caste Census: बिहार में जातीय जनगणना के बाद रिश्तेदारों के लिए भी कोड तय किए गए हैं, वहीं अब एक और कोड की चर्चा तेज़ हो चुकी है।

Salary Code: बिहार में जातीय जनगणना के लिए जाति कोड जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। वहीं जातीय जनगणना के लिए जारी हुए अंक के बाद विभिन्न चीजों की पहचान के लिए भी कोड जारी किया गया है।
जातीय गणना के दूसरे चरण की गिनती में एक चीज़ का भी आंकलन होगा, वह है आपकी मासिक सैलरी। जी हां आपकी सैलरी के लिए भी अंक निर्धारित किया गया है। परिवारों की गिनती के वक्त मासिक आय का भी आंकलन किया जाएगा।
Recommended Video

आपको बता दें कि मासिक आय के मुताबिक अलग-अलग कोड निर्धारित किए गए हैं। इसके ज़रिए यह जानकारी मिल पाएगी कि कितने लोग बेरोज़गार हैं। वहीं इस गिनती में छात्र, घरेलु महिला और बेरोज़गार लोगों को 'लागू नहीं' वाली कैटेगरी में रखा गया है। लागू नहीं कैटेगरी का कोड 08 निर्धारित किया गया है।
गौरतलब है कि जातीय जनगणना के दूसरे चरण में आपसे कुछ इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, आपके परिवार में कितने लोग जॉब करते हैं, उनकी मासिक सैलरी कितनी है। गणना के दौरान किए जाने वाले सर्वे में परिवार के सदस्यों की मासिक आय के लिए 1 नंबर से 8 नंबर तक कोड जारी किया गया है। अगर किसी इंसान को ऑप्शन चुन्ने में परेशानी होगी तो गणनाकर्मी उनकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं कि किस तरह सैलरी कोड भरा जाएगा?
| सैलरी स्ट्रक्चर | कोड |
| 0 से 6 हज़ार रुपये | 01 |
| 6 हज़ार से रुपये से 10 हज़ार रुपये | 02 |
| 10 हज़ार रुपये से 20 हज़ार रुपये | 03 |
| 20 हज़ार रुपये से 30 हज़ार रुपये | 04 |
| 30 हज़ार रुपये से 40 हज़ार रुपये | 05 |
| 40 हज़ार रुपये से 50 हज़ार रुपये | 06 |
| 50 हज़ार रुपये से ज्यादा के लिए | 07 |
| काम नहीं करनेवाले के लिए 'लागू नहीं' का विकल्प | 08 |
आपको बता दें कि दूसरे चरण का काम 15 अप्रैल से 15 मई के बीच मोबाइल ऐप, गणना प्रपत्रों और पोर्टल के ज़रिए होना है। बिहार की राजधानी पटना में जाति आधारित गणना के लिए 10 फिसद रिजर्व कर्मियों के साथ प्रगणक की तादाद 14 हज़ार 114 और पर्यवेक्षकों की तादाद 2 हज़ार 353 है।
ये भी पढ़ें: Caste Census: Bihar में जातियों के कोड के अलावा भी अंक से जाने जाएंगे कई रिश्ते, जानिए रिश्तों का कोड












Click it and Unblock the Notifications