रिंटू सिंह हत्याकांड: मंत्री लेशी सिंह बोलीं- मेरा कोई लेना-देना नहीं, तेजस्वी पर भी पलटवार

पटना, 14 नवंबर: पूर्णिया में रिंटू सिंह हत्याकांड में अपनी संलिप्तता के आरोपों पर राज्य कैबिनेट मंत्री लेशी सिंह का बयान सामने आया है। बिहार की राजनीति इन दिनों रिंटू सिंह हत्याकांड से गरमा गई है। अब हत्या के आरोपों पर जेडीयू विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। हत्या के आरोपों पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुझे बिना वजह के घसीटा जा रहा है। वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी उन्होंने पटलवार किया है।

Recommended Video

    Rintu Singh Murder Case: मंत्री Lesi Singh पर आरोप, Tejashwi ने CM Nitish को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    Tejashwi Yadav Leshi Singh

    बता दें कि रिंटू सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य थे, जबकि उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य हैं। पूर्णिया में हुए इस हत्याकांड पर मृतक की पत्नी अनुलिका सिंह ने मंत्री लेशी सिंह के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं अब इस मामले में अपना नाम आने के बाद मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि 'उन्होंने एफआईआर में लिखा है कि मैंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि रिंटू सिंह संभावित उम्मीदवार हो सकते थे। नीतीश कुमार सरकार के नेतृत्व पर सभी को भरोसा करना चाहिए।

    वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका नाम शक्ति मलिक मामले में था। उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए। मैं जांच के लिए तैयार हूं और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे इसमें घसीटा है। दरअसल, इससे पहले पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की पूर्णिया में हुई हत्या के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के मंत्री लेशी सिंह-उनके भतीजे आरोपी हैं। एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन जब मृतक का परिवार लेशी सिंह और उसके भतीजे पर स्पष्ट रूप से आरोप लगा रहे हैं तो राज्य सरकार और उसके मुखिया चुप क्यों हैं?

    इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार समय सीमा तय करें कि वो अपने मंत्री (लेशी सिंह) को कब हटाने जा रहे हैं और कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि सुबह नीतीश कुमार के उठने से पहले कितनी महिलाएं विधवा हो जाती हैं?..उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। देखते हैं क्या होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+