By Election: चुनावी नतीजों पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज़, कहा- ये तो ट्रेलर है, मूवी 2024 में रिलीज़ होगी

By Election Result News Update In Hindi: 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि NDA को उपचुनाव में अपनी हैसियत का अहसास हो गया है। जिस तरह से झूठ की सियासत कर भाजपा वालो नें लोगों को भ्रमित किया है, उसी का जनता ने उपचुनाव में जवाब दिया है।

सीवान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को लूट रही है। मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है। पिछले 9 सालों में सिर्फ़ सिलेंडर के दामों पर नज़र डालें तो, इसके दाम आसामान छू रहे हैं।

By Election Result News Update In Hindi:

सिर्फ सिलेंडर के ज़रिए ही भाजपा सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई लूट ली है। अन्य चीज़ों की महंगाई की बात की जाए तो कोई ऐसी चीज़ नहीं हैं, जिसके दाम नहीं बढ़े हैं। भाजपा सरकार 'INDIA' नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।

बाज़ार में हर एक खाने-पीने के सामग्री से लेकर निर्माण की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। 'INDIA' बहुत ही पुराना नाम है, देश के संविधान, सरकारी दस्तावेज़ों समेत कई चीजों पर ये नाम दर्ज है। इंडिया के नाम से ही विपक्षी दल डरे और सहमे हुए हैं। उप चुनाव के नजीते 'इंडिया गठबंधन' के पक्ष में है।

7 सीटों पर हुए उपचुनाव में 'इंडिया गठबंधन' खाते में 4 सीटें आईं हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर सीएम योगी को बहुत ही नाज़ था, वह सीट भी भाजपा नेता हार गए। यह तो अभी ट्रेलर है, 2024 में मूवी रिलीज़ होगी।

किसानों की आमदनी में इज़ाफ़ा, गरीबों के पक्के मकान और दो करोड़ लोगों को रोज़गार देने का झूठा वादा, झूठी सरकार ने किया। जनता इनके झूठों वादों ऊब चुकी है। केंद्र की भाजपा सरकार को लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है, यहा पूंजीपतियों की सरकार है, उन्हें ही फायदा पहुंचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+