Bihar Politics: अगिआंव सीट पर उपचुनाव, CPI माले नेता सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई थी सीट
By Election In Agiaon Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में सात चरणो में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की अगिआंव सीट पर भी उपचुनाव का एलान हो चुका है।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 1 जून को अगिआंव सीट पर उपचुनाव होंगे। आपको बता दें कि अगिआंव सीट से सीपीआई माले नेता मनोज मंजिल 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। फरवरी 2024 में मनोज मंजिल को अदालत ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास होने के बाद मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता रद्द हुई। इस बाबत विधानसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना भी जारी की थी। आपको बता दें कि भोजपुर के बड़गांव में किसान जय प्रकाश सिंह की हत्या हुई थी।
एमपी/एमएलए कोर्ट ने हत्याकांड में मनोज मंजिल समेत 23 लोगों को दोषी पाया था। इसके बाद मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा हुई। वहीं अन्य दोषियों को भी कस्टडी में लिया गया था। दरअसल साल 2015 के अगस्त महीने माले नेता सतीश यादव की बड़गांव में हत्या हुई थी।
सतीश यादव की हत्या के कुछ दिन बाद ही जय प्रकाश सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में किसान जय प्रकाश सिंह के बेटे ने 23 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। हत्याकांड में काफी असरे तक ट्रायल चला, जिसके बाद अदालत ने सभी 23 आरोपियो को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी।
आपको बता दें बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा। 28 मार्च को पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन होगा। वहीं 19 अप्रैल को मतदान होंगे। होली की वजह से 2 अप्रैल तक नामांकन होगी। वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा।
इसके अलावा 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसके अलावा पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोटिंग होंगी। छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा। वहीं अंतिम और सातवें चरणा के लिए एक जून को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications