बिहारः प्रेमी ट्यूशन टीचर ने बेटी के साथ की छेड़खानी तो मां ने उतार दिया मौत के घाट
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने ट्यूशन टीचर पर चाकू और हसुआ से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक ट्यूशन टीचर पर आरोप है कि उसने महिला की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इसे महिला ने देख लिया और फिर शिक्षक पर हमला कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्यूशन टीचर ने महिला की बेटी के साथ छेड़खानी की थी।

इससे नाराज महिला ने उसे सबक सिखाने के लिए उसपर धारदार हथियार से हमला किया था। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पटना इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक का नाम सुभाष सिंह है, जो घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसके गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध बन गया।
वह उसकी बेटी को पढ़ाने जाता था। लेकिन युवक को महिला की बेटी पर बुरी नजर थी। इसी क्रम में उसने एक दिन महिला की बेटी से छेड़खानी की, जिसे महिला ने देख लिया। गुस्से में आकर उसने सुभाष को सबक सिखाने के लिए उसपर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला होने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रेफर किया गया। बाद में उसे पटना ले जाया जाने लगा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications