Buxar Train Accident: सेल्फ़ी से की सफर की शुरुआत, हादसे से बिखर गया परिवार, व्यक्ति ने सुनाई दर्द भरी दास्तान
Buxar Train Accident: बक्सर रेल हादसे में एक खुशहाल परिवार को तबाह कर दिया। सफ़र पर निकलने से पहले आनंद विहार टर्मिनल पर दीपक भंडारी ने परिवार के साथ सेल्फी ली थी। उन्हें क्या पता था कि सफ़र पर जाने के बाद यह परिवार के साथ की आखिरी तस्वीर होगी।
आसाम के रहने वाले 39 वर्षीय दीपक भंडारी के परिवार में कुल चार लोग थे, जिसमें वह, उनकी 33 वर्षीय पत्नी ऊषा भंडारी और 8 वर्षीय जुड़वां बच्ची आकृति और अदिति थे। दीपक अपने परिवार के साथ आनंद विहार टर्मिनल से जलपाईगुड़ी के सफ़र पर निकले थे। सफ़र पर जाने से पहले उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी ली और फिर इकोनॉमी M1 में परिवार के साथ बैठ गए।

रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही डिरेल हुई, उनकी पत्नी और एक बेटी खिड़की से बाहर की ओर गिरे। बाहर गिरने के बाद आकृति और ऊषा की मौत हो गई। वहीं दीपक और उनकी बेटी अदिति का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में इलाज चल रहा है।
दीपक से उनकी बेटी अदिति मां और बहन के बारे में पूछती रही, पिता परिवार के साथ ली आखिरी सेल्फी को देख हालात को कोसते रहे। अदिति पिता के मोबाइल में ली सेल्फी को चूमते रही, मां और बहन को ढूंढती रही। यह मंजर देख अस्पताल में मौजूद लोगों के भी आंखों में आंसू आ गए।
दीपक भंडारी ने बताया कि वह विदेश में काम करते हैं, छुट्टी में घर आए थे। परिवार दिल्ली में रहता है, उनके साथ जलपाईगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रेल हादसा हो गया और परिवार में 4 लोगों की जगह दो लोग ही बचे। पत्नी और 1 बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications