Buxar Train Accident: ‘हादसा या साजिश’ हाईलेवल जांच कमेटी कर रही मामले की जांच
Buxar Train Accident: बक्सर में बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से कामाख्या को जाने वाली ट्रेन नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस हादसे का शिकार हो गई। मामले की जांच के लिए रेलवे बोर्ड ने टीम गठित कर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
रेल हादसा जांच के दौरान अधिकारियों कई जगहों पर रेल की पटरियां कहीं टूटी हुईं मिली हैं। वहीं यह भी साफ नहीं हो पा रहा है कि हादसे के बाद पटरी टूटी है, या पहले ही छेड़छाड़ हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पटरियों के साथ छेड़छाड़ हुई है।

तकनीकी खराबी, पटरी में गड़बड़ी, ट्रेन गुज़रने से पहले या बाद में पटरी टूटी इन पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में अधिकारी अभी कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बक्सर से ट्रेन (नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस) खुलने के 9 मिनट हादसे का शिकार हो गई।
जांच में पता चला कि जिस वक्त हादसा हुआ था, ट्रेन की रफ्तार 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी। यही वजह है कि ट्रेन की दो बोगियों को छोड़कर बाकी सभी बॉगियां पलटी खा गई। गनिमत था कि उस वक्त कोई और ट्रेन नहीं गुज़र रही थी। वरना हादसा और भी ज्यादा ख़तरनाक हो सकता था।
Recommended Video
गॉर्ड और ड्राइवर ने तुरंत हादसे की सूचना रेलवे कंट्रोल बोर्ड को दी, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन अप और डाउन लाइन को पूरी रतह से बंद कर दिया गया। वहीं CPRO वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच हो रही है। हादसे के वजहों पर अभी बात करना जल्दबाज़ी होगी। टीम जल्द ही आप लोगों से सारी जानकारी साझा करेगी। फिलहाल बचाव और राहत कार्य चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications