‘हाथों से नहीं छूटा था मेहंदी का रंग, कुछ दिन पहले हुई थी शादी’, महिला सिपाही की मौत पर भाई का छलका दर्द
Bihar Women Constable News: बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां नेउरा-गांधी हाल्ट (दानापुर रेल थाना क्षेत्र) के पास ट्रेन से गिरकर महिला की सिपाही की मौत हो गई। रविवार की शाम हुए हादसे की पुलिस तफ्तीश कर रही है, आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
27 वर्षीय सपना कुमारी 2019 में सिपाही बनी, GRP महिला सिपाही बक्सर स्टेशन पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। धनबाद में 14 जुलाई को सपना की शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार वह रविवार को ड्यूटी ज्वॉइन करने बक्सर जाने के लिए घर से निकली थी।

प्रीतम (महिला सिपाही सपना) के भाई ने कहा कि धनबाद के रहने वाले CRPF जवान राहुल कुमार से हुई थी। शादी के बाद वह ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए रविवार करीब 12 बजे घर से निकली थी। दानापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर बक्सर जाने की बात कही थी। काफी समय के बाद भी जब सपना का बक्सर पहुंचने का कॉल नहीं आया।
परिवार वालों ने कई बार कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। जब मोबाइल ट्रेस किया गया तो गांधी हॉल्ट के पास महिला की लोकेशन मिली। इसके बाद दानापुर GRP से संपर्क करने पर पता चला कि महिला सिपाही के मृत होने की सूचना मिली।
सुधीर कुमार सिंह (थाना अध्यक्ष) ने बताया कि पटना के खिरीमोड़ हेल्हा के रहने वाले रामबाबू साव की बेटी सपना कुमारी मौजूदा वक्त में फुलवारी शरीफ के बोचाचक में रह रही थी। नेउरा-गांधी हाल्ट के बीच पोल नंबर 561/07 और 561/09 के पास सपना का शव पड़ा हुआ मिला था। चलती हुई अज्ञात ट्रेन से गिरने की वजह से गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications