बक्सरः राजद नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है, जहां राजद नेता के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी। अज्ञात अपराधियों ने राजद के दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात चंदन कुमार भारती किसी काम के लिए घर से बाहर निकला। लेकिन देर रात क वह लौटा नहीं। बेटे के वापस नहीं आने पर परिजनों ने चंदन की खोजबीन शुरू की।

इस दौरान घर के पास मौजूद बगीचे में चंदन का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव पर गोली के निशान हैं। मौके पर बक्सर सदर एसडीपीओ गोरख राम पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बक्सर जिले के राजद समर्थक संतोष भारती के घर पहुंचे। राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि नीतिश सरकार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। पूरे बिहार में अब लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उन्होंने पुलिस से बिना देर के इस घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
भाई ने भाई पर बरसाई गोली
वहीं बेगूसराय में नशे में धुत्त एक शराबी भाई ने अपने सहोदर भाई पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस फायरिंग के दौरान घर के दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला समेत सहोदर भाई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि चंदन कुमार नशे की हालत में हंगामा कर रहा था।
जब हंगामा को देख भाई कौशल कुमार उसे समझाने का प्रयास किया तो नशेड़ी भाई आगबबूला हो गया और नाराज होकर चंदन ने अपने भाई कौशल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे कौशल एवं वहां पर मौजूद उसकी चाची को भी गोली लग गई। गोली लगने से कौशल एवं चाची बेहोश होकर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों जख्मी को अलग अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।फिलहाल शराबी भाई मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है ।












Click it and Unblock the Notifications