Budget 2024: आम जनों को क्या मिलने की उम्मीद, टैक्‍स से राहत या बढ़ेगी मुसीबत!

Interim Budget 2024: बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद संसद में आज केंद्र सरकार द्वारा बजट 2024-2025 पेश होने जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतरिम बजट है, क्योंकि इसके बाद लोकसभा होने वाले हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाले यह छठा और पहला अंतरिम बजट है। आपको बता दें कि मोदी सरकार द्वारा 10 जुलाई 2014 को पहला बजट वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पटल पर रखा था।

Budget 2024: What can the common people expect to get, tax relief or will the problems increase?

गुरुवार को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने जा रहा है, इसलिए इस पर कोई फ़ैसला नहीं होने वाला है। ऐसे में इस बजट में क्या इनकम टैक्स से राहत मिलेगी या मुसीबतें बढ़ेंगी इस पर पूरे देश की निगाहें टिकीं हुईं हैं।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में टैक्स में छूट मिलने सबंधित कोई प्रस्ताव नहीं बनाया है। नई कर व्‍यवस्‍था के मद्देनज़र टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा टैक्स में छूट देने के संबंध में अपना ब्लू प्रिंट ज़रूर दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने अंतरिम बजट 2024 में मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब का ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि साल 2012- 2013 में महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने खत्म कर दिया था।

12 साल बाद मोदी सरकार इस सिस्टम को फिर से लागू कर सकती है। इसके अलावा महिलाओं को टैक्स में छूट की लिमिट 7 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये तक की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-2024 के बजट में महिलाओं के लिए इनकम टैक्स में छूट की लिमिट बढ़ा दी थी।

महिलाओं के लिए इनकम टैक्स स्लैब 5 लाख से 7 लाख कर रुपये कर दी गई थी। वहीं बेसिक लिमिट को भी बढ़ाकर ढाई से 3 लाख रुपये किया गया था। बजट 2023 में टैक्‍स के स्‍लैब भी बदले गये थे। मौजूदा वक्त 7 की जगह 6 टैक्स स्लैब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+