BSEB 10th Topper Result: शेखपुरा के अशरफ ने किया बिहार टॉप, जानिए क्या हैं कामयाबी के राज़

BSEB 10th Topper Result: शेखपुरा के रहने वाले रूमान अशरफ ने प्रदेश भर में सबसे ज़्यादा अंक लाकर टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।

BSEB State Topper Ruman Ashraf Student Of Simultala School, Primary School Teacher Son Became Topper

BSEB 10th Topper Bihar: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने शुक्रवार की दोपहर रिजल्ट जारी कर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में इस बार दसवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख 37 हज़ार 414 छात्रों ने एग्ज़ाम दिया था। बिहार बोर्ड के नतीजों में पहला रैंक शेखपुरा जिला के इस्लामिया स्कूल के छात्र मोहम्मद रूमान अशरफ ने पाया है।

अशरफ ने 500 में 489 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर का तमगा अपने नाम कर लिया है। नतीजा घोषित होने के बाद अशरफ के घर पर बधाई देने वाले लोगों को तांता लगा हुआ है। अशरफ के परिजनों ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में ज़हीन था। पढ़ाई को वह एंजाय करता था और खुशी खुशी पढ़ने के लिए जाया करता था।

प्राइमरी स्कूल टीचर का बेटा अशरफ पूरे प्रदेश में सुर्खियों मे छाया हुआ है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उसने कहा कि घर वालों से उसे पढ़ने की प्रेरणा मिली। घर के लोग पढ़ने के लिए कहते थे, उन्हीं की बातों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करता था। अशरफ ने बताया कि वह एग्ज़ाम गेदकर आता था तो प्रश्न पत्र से मिला कर नंबर वगैरह नहीं जोड़ता था। उसे खुद में यह भरोसा रहता था कि उसका एग्ज़ाम अच्छा हुआ है। वहीं अशरफ ने कहा कि अभी भविष्य के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं सोचा है।

Recommended Video

    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के Toppers को मिलेंगे ये अवॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। बिहार में पिछली बार 79.88 फ़ीसदी बच्चों का कामयाबी हासिल हुई थी। इस बार पिछली बार के मुकाबले 81.04 फीसद बच्चे कामयाब हुए हैं। मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टॉप 10 में सिमुलतला स्कूल के कुल 8 छात्रों ने जगह बनाई है। वहीं पूरे प्रदेश भर में टॉप-10 में कुल 90 छात्रों का नाम शामिल है।

    ये भी पढ़ें: BSEB 10th Topper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कैसे तय होता है टॉपर का पैमाना?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+