BSEB 10th Topper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कैसे तय होता है टॉपर का पैमाना?
Bihar Board Topper Selection: परीक्षा परिणाम घोषित होते ही टॉपर्स सुर्खियों में छा जाते हैं। टॉपर को कैसे चुना जाता है, इसका पैमाना क्या है, क्या आप जानते हैं? आपको बताते हैं कि टॉपर तय होने का पैमाना क्या है?

Bihar Board 10th Toppers: बिहार बोर्ड के तरफ़ से टॉपर्स को चुनने का पैमाना क्या है? टॉपर्स के लिस्ट में किन परीक्षार्थियों को रखा जाता है। यह जानकारी भी आपको काफी रोचक लगेगी। आपको बता दें कि सिर्फ़ ज़्यादा अंक लाना ही टॉपर बनने का पैमाना नहीं होता है। छात्रों को टॉपर का खिताब पाने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होता है। बिहार बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट में 250 से ज्यादा परीक्षार्थियों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाया था। ग़ौरतलब है कि सभी छात्रों ने काफी अच्छा अंक हासिल किया था।
बिहार बोर्ड के अधिकारी टॉपर की घोषणा करने से पहले सबसे ज्यादा पूरे बिहार से सबसे ज्यादा अंक लाने वाले परीक्षार्थियों को वेरीफिकेशन के लिए BSES मुख्यालय में बुलाते हैं। मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षार्थी के आंसर शीट हैंड राइटिंग वेरिफाई किया जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह होती है कि किसी दूसरे ने तो परीक्षा में पेपर नहीं दिया। वहीं वेरिफिकेशन के दौरान परीक्षार्थियों के हर पहलु पर ग़ौर किया जाता है, जैसे जवाब देते वक्त हिचकिचा तो नहीं रहा, कन्फ्यूज तो नहीं है या फिर ऐसे अंदाज में तो जवाब नहीं दे रहा।
बिहार बोर्ड मुख्यालय में इस बार वेरिफिकेशन के लिए आए छात्रों से विभिन्न तरह के सवालों से गुज़रना पड़ा। साइंस और मैथ को लेकर हिंदी भाषा में सवाल करने पर परीक्षार्थी फंसते भी नज़र आए। टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने के बाद सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को टॉप-1 में रखा गया। उसके बाद उनसे कम अंक लाने वाले परिक्षार्थियों को उन्हें सेकंड टॉपर के लिस्ट में रखा गया। इसी तरह उससे कम अंक लाने वाले छात्रों को थर्ड टॉपर वाली लिस्ट में रखा गया। इस तरह से टॉपर की लिस्ट बनाई गई।
Recommended Video
मैट्रिक में छात्र हर सब्जेक्ट की तालीम हासिल करते हैं, इसलिए ही टॉपर के सेलेक्शन के वक्त भी परीक्षार्थियों से लगभग सभी सब्जेक्ट से सवाल पूछे गए। इस बार किसी को हिंदी से संस्कृत में ट्रांसलेशन करवाया गयास तो किसी तो अंग्रेजी में तजुर्मा कराया गया। साइंस के बाद इतिहार से जुड़े सवाल किए गए। इस तरह सभी परीक्षार्थी की ओवरऑल जानकारी हासिल की गई। जो फिजिकल वेरिफिकेशन के सभी पैमाने पर खड़ा उतरा, उसे टॉपर घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, मोहम्मद युम्मान बने टॉपर












Click it and Unblock the Notifications