बिहार: घर में बंद कर भाई-भाभी, दो भतीजियों को जिंदा जलाया

बिहार ने एक भाई ने संपत्ति विवाद में अपने भाई के परिवार को जिंदा आग के हवाले कर दिया। कटिहार जिले में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई है।

पटना। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें भाई ने भाई के परिवार के सभी सदस्यों को घर में बंद करते हुए जिंदा आग के हवाले कर दिया। मामला बिहार के कटिहार जिले का है जहां के बारसोई के चौनदी गांव के मल्लाह टोले मे यह दर्दनाक घटना घटी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब आग में घिरे लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, सभी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। इस दर्दनाक वाकये में पति-पत्नी और दो बेटियां जिंदा जल गईं।

वारदात करने के बाद आरोपी हुआ फरार

वारदात करने के बाद आरोपी हुआ फरार

फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस ने सभी के लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा मृतक के भाई पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद वह कहीं फरार हो चुका था।

भाई के पूरे परिवार को आग में झोंक दिया

भाई के पूरे परिवार को आग में झोंक दिया

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार के तड़के की है जब सभी अपने घर में सो रहे थे, तभी उसके भाई ने कमरे में पेट्रोल डालकर सबको आग के हवाले कर दिया। पिछले कई वर्षों से इन दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कल रात ही दोनो लोगों में झगड़ा भी हुआ था पर आस-पास के लोगों ने इसे शांत करा दिया था। भोर में बचाओ-बचाओ की आवाज़ सुनाई दी फिर जब लोग वहां पहुंचे तो कमरे मे लगी आग में जिंदा जल रहे पूरे परिवार को देखा। हलांकि उन्हें बचाने की कोशिश की गई पर आग की लपटें इतनी तेज थी की किसी की भी जान नहीं बची। आग में जलकर मरने वाले में परिवार के मुखिया केदार सिंह पत्नी प्रमिला देवी और उनकी दो बेटी डिंपल और सोनी शामिल है।

संपत्ति के विवाद को लेकर भाई बना दरिंदा

संपत्ति के विवाद को लेकर भाई बना दरिंदा

मामले की जानकारी देते हुए थानेदार ने बताया कि मृतक महिला प्रमिला देवी के देवर मनोज सिंह ने जमीनी विवाद के कारण पूरे परिवार को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो यह पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज घर छोड़कर फरार हो चुका है। वहीं इस हत्या का कारण पैतृक संपत्ति बताई जा रही है। मनोज के हिस्से में जितनी भी संपत्ति मिली थी वह उसे बुरी आदतों में बर्बाद कर चुका था जिसके बाद अपने भाई की संपत्ति पर उसकी बुरी नज़र थी और इसको लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। इसी विवाद के कारण उसने सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+