बिहार: मृत्यु प्रमाण पत्र पर लिखा 'आपके उज्जवल भविष्य की कामना', हुआ वायरल

पटना। जिनके कंधों पर समाज सुधारने और पंचायत चलाने की जिम्मेदारी होती है अगर वो ही कुछ ऐसी गलती करें तो आप समझ सकते हैं कि उस पंचायत का क्या हाल होगा? बिहार के गोपालगंज जिले में पंचायत की मुखिया ने एक मृत व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र में यह लिखा की मृत व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। जिसने भी मृत्यु प्रमाण पत्र देखा वह चकित रह गया।

Bright future wish on death certificate in Bihar, pic viral

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां के सिधवलिया प्रखंड के कशी टेंगराही पंचायत की मुखिया सुनीता देवी द्वारा जारी किया गया एक मृत्यु प्रमाण पत्र इन दिनों काफी चर्चा में है। मुखिया ने मृत व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

7 दिसंबर 2017 को मुखिया के दस्तखत और मुहर से जारी यह प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र काशी टेंगराही निवासी नारायण कुर्मी की 14 अक्टूबर 2016 को हो गयी थी। मृतक के पिता का नाम लोचन राउत है। उन्होंने अपने बेटे के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत की मुखिया सुनीता देवी से संपर्क किया जिसके बाद सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की मुखिया सुनीता देवी द्वारा जारी पत्रांक संख्या 570 में मृतक नारायण कुर्मी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया।

इस पत्र में लिखा है कि मैं इनको अच्छी तरह जानती पहचानती हूं। इनका चरित्र उत्तम है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+