Khan Sir: क्या बिहार वाले 'खान सर' की हुई है शादी? जानिए क्या है मंथली सैलरी? कितनी है नेटवर्थ?
Khan Sir' aka Faizal Khan married? ( क्या खान सर की हुई है शादी) : देश के मशहूर टीचर और यूट्यूबर 'खान सर' उर्फ फैजल खान इन दिनों सुर्खियों में हैं, उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था, वो BPSC के परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलावों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों का साथ दे रहे थे।
इनकी मांग थी कि परीक्षा से नॉर्मलाइजेशन को हटाया जाए, ऐसे में उनकी तबीयत बीच में खराब हुई थी तो उन्हें प्रदर्शन स्थल से सीधे अस्पताल ले जाया गया था और थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिए गए थे।

हालांकि उन्होंने बाद में खुद ही कहा कि 'वो अब ठीक हैं और हिरासत में नहीं हैं।' जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से वो चर्चित हो गए। आपको बता दें कि अपनी अलग शैली की पढ़ाई की वजह से 'खान सर' लोगों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं. वो देश के फेमस यूट्यूबर में से एक हैं।
पढ़ाई को भार नहीं समझना चाहिए: खान सर
'खान सर' ने अपने वीडियो के माध्यम से ये साबित किया कि 'पढ़ाई को भार नहीं समझना चाहिए और अगर हल्के-फुल्के अंदाज में समझाया जाए तो ना तो अंग्रेजी टफ लगेगी और ना ही गणित सिर के ऊपर से गुजरेगा।' UPSC, Bank, Railway की प्रतियोगी परीक्षाओं की सस्ती ऑनलाइन कोचिंग देने वाले 'खान सर' आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं।
खान जीएस रिसर्च सेंटर के नाम से है You Tube चैनल
उनके चैनल का नाम खान जीएस रिसर्च सेंटर है, जिसके करीब 24 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनके चैनल पर आपको विभिन्न विषयों से जुड़े करीब 400 से ज्यादा वीडियो देखने को मिलेंगे। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार का ये लोकप्रिय टीचर हर महीने यूट्यूब से करीब 10-12 लाख रुपयों की कमाई करता है और इनके पास करीब 5 करोड़ की संपत्ति है।
क्या खान सर की शादी हुई है? लोग जानने को बेकरार
इनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच में काफी है इसलिए इंटरनेट पर इनसे पर्सनल सवाल भी काफी किए जाते हैं। गूगल पर सर्च कीजिए आपको इनसे जुड़ा एक सवाल सबसे ज्यादा मिलेगा और वो प्रश्न है-क्या खान सर की शादी हुई है? कुछ जगहों पर ये भी लिखा हुआ है कि 'खान सर की पत्नी बनारस हिंदू विवि में पढ़ाती हैं।' हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये कहना बहुत मुश्किल है।
मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं: खान सर
लेकिन कुछ वक्त पहले सोनी के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' में 'खान सर' मेहमान बनकर आए थे तो वहां भी उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि 'मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं'।
'मैं हमेशा किताबों और अपने छात्रों में बिजी रहता हूं'
इसके बाद खान सर ने कहा कि 'मैं हमेशा किताबों और अपने छात्रों में बिजी रहता हूं। कभी-कभी तो रात दो बजे तक जागता हूं और फिर 5 बजे ऊपर उठ जाता हूं। मेरी इस आदत से कभी-कभी मेरा स्टॉफ भी चिढ़ जाता है क्योंकि उन्हें भी मेरे कारण जल्दी उठना पड़ता है, तो सोचिए बाकी चीजों को सोचने के लिए मेरे पास वक्त कहां है।'
बिहार के 'खान सर' का यूपी से खास रिश्ता है
'खान सर' के इस बयान के बाद अंदाजा लगाया गया था कि 'वो लाइफ में सिंगल हैं।' फिलहाल उनको लेकर लोगों के लगातार कयास जारी हैं। मालूम हो कि बिहार के 'खान सर' का यूपी से भी खास रिश्ता है।
गोरखपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था
साल 1993 में उनका जन्म गोरखपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक ठेकेदार के रूप में काम करते थे और उनकी माँ एक गृहिणी थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा देवरिया के भाटपार रानी के परमार मिशन स्कूल से पूरी की थी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी किया
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.एससी - एम.एससी किया। उन्होंने भूगोल में भी एमए किया है।
'जीएस रिसर्च सेंटर नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया'
साल 2019 में, कोविड-19 के कारण पटना में जब कोचिंग बंद हो गई थी, तब उन्होंने जीएस रिसर्च सेंटर नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर 'खान सर' से 'The Khan Sir' बन गए।
'पटना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देहरादून में भी कोचिंग चलाते हैं'
उन्होंने 2021 में एक ऐप भी लॉन्च किया, जो कि प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वो पटना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देहरादून में भी कोचिंग चलाते हैं, जहां ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह की क्लासेज होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications