घर में सास के सामने धंसने लगी जमीन, निकली बहू के प्रेमी की लाश

सास के सामने ही जब घर में जमीन धंस गई तो छह महीने पहले हुए मर्डर का खुलासा हुआ। पुलिस ने खुदाई की तो उस घर के बहू के प्रेमी की हड्डियांं निकलीं।

पटना। पति, पत्नी और वो की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। पत्नी के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने उसकी हत्या कर लाश को अपने ही घर में गाड़ दिया। इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। लेकिन एक दिन अचानक सास बेटे-बहू के कमरे में खड़ी थी कि जमीन धंसा और हड्डी निकल आई। जिसने भी इसे सुना वह उसे देखने के लिए वहां आ पहुंचा।

घर में सास के सामने धसने लगी जमीन, निकला बहू के प्रेमी का शव

मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पूरे कमरे को खोद कर देखा तो कमरे से एक युवक की सड़ी हुई लाश की हड्डियां निकलीं जिसे देख सब आश्चर्यचकित रह गए। वहीं इस मामले में जब पूछताछ की गई तो सास यह दृश्य देखने के बाद इस सोच में पड़ी हुई थी कि वह पिछले कई महीनों से लाश के कब्र के ऊपर कैसे सो रही थी? शक होने पर बहू को पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान ऐसी खौफनाक मौत की कहानी आई जिसे सुनकर खुद पुलिस भी सोच में पड़ गई।

आपको बताते चलें कि पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने प्रेमी की हत्या कर दी और उसे अपने ही घर में दफना दिया। यह मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां की रहने वाली मनीषा कुमारी की शादी जिले के ही दीपक से हुई थी । शादी से पहले मनीषा, सोनू नाम के लड़के से प्रेम करती थी। पर उसके घरवाले उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं थे। फिर मनीषा को सोनू से दूर करते हुए उसकी शादी कर दी। पर शादी के बाद यह दोनों एक-दूसरे से रिश्तेदार बताकर मिलने लगे।

फिर एक दिन उसके पति दीपक ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में बंद कमरे में देख लिया जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसी बात को लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ। फिर एक दिन दीपक ने सोनू को रास्ते से हटाने के लिए अपने घर बुलाया और बंद कमरे में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को दबाने के लिए उसने घर में ही उसकी कब्र बना दी । लेकिन अचानक वह कब्र धस गया और इस मामले का पर्दाफाश हुआ।

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दीपक और मनीषा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सोनू की हत्या आज से 6 महीने पहले की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+