लालू प्रसाद यादव की हूबहू न‍कल करता नजर आया ये बच्‍चा, तेज प्रताप ने वीडियो शेयर कर बोली ये बात

लालू प्रसाद यादव की हूबहू न‍कल करता नजर आया ये बच्‍चा, तेज प्रताप ने वीडियो शेयर कर बोली ये बात

पटना, 29 सितंबर: बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने कार्यालय में एक बच्‍चे के साथ नजर आ रहे हैं।

tej

बच्‍चे ने की लालू यादव की एक्टिंग

इस वीडियो में तेज प्रताप यादव के पास कुर्सी पर बैठा बच्‍चा जिसकी उम्र लगभग पांच से छह साल ही होगी वो लालू प्रसाद के अंदाज में उनकी नकल करते हुए नजर आ रहा है। वहीं तेज प्रताप उस बच्‍चे की बातों को बड़े गौर से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप ने तारीफ करते हुए समझायी ये बात

छोटा से लड़के को हूबहू पिता लालू प्रसाद यादव के अंदाज को कॉपी करते हुए देखकर तेज प्रताप मुस्‍कुराते हुए नजर आए। बाद में तेज प्रताप ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की और बच्‍चे को पेड़ लगाने की सलाह दी। जिस पर बच्‍चा भी बताता है कि उसने अपनी नानी के घर में पेड़ लगाया है। इस पर तेज प्रताप बच्‍चों को समझाते हैं कि पर्यावरण की रक्षा करना क्‍यों हमारे लिए जरूरी है।

इस वीडियो को लालू याव के बेटे तेज प्रताप ने ट्टिटर पर शेयर करते हुए लिखा कि

मुजफ्फरपुर के अंश मिश्रा जो कि 8 वर्ष का है और कक्षा 6 में पढ़ता है। ये बच्चा इतना प्रतिभाशाली है इसकी कलाकारी देख कर मन मोहित हो गाया । मैं ऐसे कलाकार हमेशा साथ दूंगा बिहार का नाम रौशन कर सके ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+