बेगूसराय: बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेंस, अस्पताल से बाइक पर ले जाना पड़ा शव

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई जब एंबुलेंस नहीं रहने के कारण बारह साल के बच्चे के शव को मोटरसाइकिल पर ढोकर ले जाना पड़ा। घटना बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र की है। यहां पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए सांवलिया सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

body of child taken to home on bike ambulence not provided

परिजनों का आरोप है कि बच्चे के शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधक और चिकित्सा पदाधिकारी ने एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई। एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद परिजनों को बच्चे के शव को बाइक पर ले जाना पड़ा। बच्चे के चाचा के मुताबिक, वह पढ़ने के बाद घर गया तो मां ने उसे मिट्टी लाने के लिए भेज दिया। मिट्टी लाने गए बच्चे की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

body of child taken to home on bike ambulence not provided

इसके बाद बेगूसराय में सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था की कलई खुल गई। अस्पताल में बच्चे को ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित करने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई गई। फिर परिजनों को शव को बाइक पर लादकर ले जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+