Gaya News: गुलरवेद गांव में दर्दनाक हादसा, DM ने पीड़ित परिजनों से की मुलाक़ात, हर मुमकिन मदद का दिया आश्वासन
गया के गुलरवेद गांव में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। गया जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, वहीं पीड़ित परिजनों से भी मुलाकात की।

Gaya News: बिहार के गया जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक 08 मार्च 2023 की सुबह 8:00 बजे के क़रीब गुलरवेद गांव (बुमेर पंचायत, बाराचट्टी) में हुए हादसे 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है। दुखद घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की तरफ़ से घटनासथ्ल पर टीम को भेजा गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से यह हादसा हुआ है। इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए ज़िला पदाधिकारी ने फॉरेंसिक टीम सहित पांच उच्च स्तरीय टीम का गठन किया है। इसके साथ ही सभी प्रकार के फायरिंग अभ्यास को तत्काल रोकने के लिए रांची अवस्थित रेंज आवंटन पदाधिकारी को अनुरोध किया गया।

प्रभावित परिवार को तत्काल परिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभ दिया गया है और हर संभव सरकारी योजना से लाभ आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया है। इलाजरत घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल के अधीक्षक को निर्देश भी दिया गया। जिला पदाधिकारी ने खुद मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों मरीजो से मुलाक़ात की। पूरी घटना की जानकारी भी ली। वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि अपने निगरानी में घायलों का बेहतर उपचार करें। इसके पश्चात पोस्टमार्टम परिसर के पास पहुंचकर मृत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की।

मृतक के परिजनों से मुलाकात कर विस्तार से घटना की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया कि प्रशासन की ओर से जनहित के लिए सभी आवश्यक कार्य करने हेतु गंभीर है। मृत व्यक्ति के परिजन को हर संभव सहायता भी की जाएगी। वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि फायरिंग रेंज के बाहर में आकर गोला गिरा है, जिसके कारण उनके परिजन में 3 की मृत्यु एवं दो घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: पुराने सिक्कों का दिनेश के पास है कलेक्शन, 150 साल पुराने सिक्के बेचने को हुए मजबूर, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications