बिहार: भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश के चलते हत्या की आशंका

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने भारतीय युवा मोर्चा के नेता धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में तीन और लोगों को गोली लगी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी जांच में जुटी गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा इलाके की है।

BJYM leader Dheeraj Kumar shot dead in begusarai three in critical condition

तीन लोगों को लगी थी गोली
वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता धीरज भारद्वाज रविवार सुबह अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। धीरज को पांच गोली लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथी को भी दो गोली लगी है। फायरिंग के दौरान वहां से दूध लेकर जा रहे एक युवक को भी गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले।

चुनाव रंजिश के चलते हत्या की आशंका
दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर परिजन अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिनों बाद नगर निगम का चुनाव होना है। इसमें धीरज भी चुनाव लड़ने वाला था। वह पहले भी चुनाव लड़ चुका है लेकिन बहुत कम मतों के अंतर से हार गया था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रोहतास में हो चुकी है छात्र राजद नेता की हत्या
इससे पहले शनिवार को भी बिहार के रोहतास में छात्र राजद के एक बड़े नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जो कि तेजप्रताप यादव के काफी करीबी भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+