Bahubali Anand Mohan की रिहाई से बिहार में भाजपा की कमज़ोर हो सकती है नींव, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा
Anand Mohan Release From Jail: बाहुबली नेता आनंद की रिहाई के बाद बिहार की सियासी फिज़ा बदलती हुई नज़र आ रही है।

Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कहीं जश्न हो रहा है तो, कहीं मातम पसरा है। वहीं अब बिहार में भाजपा नेता भी रिहाई को लेकर दो राय रख रहे हैं। वहीं आनंद मोहन की रिहाई के बाद भाजपा में दरार पड़ने की भी चर्चा तेज़ हो गई है।
विजय सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष, भाजपा) ने आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने इसे गैर संवैधानिक काम बताया है। बीजेपी के दिग्गज सुशील मोदी ने भी आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है।
Recommended Video

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीएम की हत्या के दोषी की रिहाई से सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ने रिहाई को सही ठहराया है। सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रिहाई का स्वागत किया है।
बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आनंद मोहन को साज़िश के तहत फंसाया गया था। डीएम के हत्याकांड में फंसा कर उनकी सियासी सफर को रोकने की कोशिश की गई थी। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि कोर्ट आनंद मोहन की रिहाई का मामला देखता, बिहार में जंगलराज कायम करने वाले अपराधी रिहा हो रहे हैं।
Visual Story: किस नियम में हुआ बदलाव जो रिहा हुए आनंद?
बीजेपी एमएलए और पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि जेल में अभी भी कई कैदी हैं, जो सज़ा पूरी कर चुके हैं, लेकिन जेल में क़ैद हैं। 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन सजा पूरा कर चुके कैदियों की रिहाई होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है।
भाजपा के कुछ नेता आनंद मोहन की रिहाई का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ नेता समर्थन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं की एक ही मुद्दे पर दो राय को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है कि, आनंद मोहन से भाजपा के कई नेता प्रभावित हैं। आने वाले दिनों में आनंद मोहन की अगुआई में भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी बदलने की भी सुगबुगाहट तेज़ हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications