बिहारः BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का आरोप, कहा- कांग्रेस आतंकियों की भाषा बोलती है

पटना। बिहार में सोमवार को शपथग्रहण का कार्यक्रम खत्म हो गया। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आतंकियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

bjp state president sanjay jaiswal statement on rahul gandhi and congress

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: Bihar में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखिए लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    वहीं आर्टिकल 370 को लेकर चल रहे मामले पर संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू-कश्मीर से न केवल आर्टिकल 370 हटाया, बल्कि उसे दो भागों में बांटकर केंद्रशासित प्रदेश भी बना दिया। इसके बाद ही देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान को लागू किया जा सका।

    जायसवाल ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देश ही में ऐसे तमाम विरोधी सुर दिखाई दिए, जिनकी भाषा हमारे दुश्मन देशों से मिलती हुई दिखाई देती है, यहां तक कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के पचासों बार लांच हो चुके युवा नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दे डाले, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कर दिया।

    बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैसे राहुल के लिए यह नई बात है भी नहीं। वह और उनकी पार्टी चीन के साथ किस तरह का समझौता कर रहे थे, इस पर भी उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है और न ही इस पर कि उनकी पार्टी भारत विरोध के नए चेहरे तुर्की में ऑफिस खोल भला कौन सा देशहित का काम करने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज हों या कश्मीर में अपनी नाजायज खेती खत्म होने का रोना रो रहे अब्दुल्ला या मुफ्ती, इनकी खीझ बढ़ती ही जा रही है। जो व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री रह चुका है, वह फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से आर्टिकल 370 को पुनर्बहाल करने की बात कर रहा है।

    प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि देश के खिलाफ जारी इनकी इस बयानबाजी को कांग्रेस का सीधा समर्थन प्राप्त है। इनके भी एक नेता अमेरिका की मदद से 370 बहाल करने का दावा कर चुके हैं। जायसवाल ने कहा कि यह दिखाता है कांग्रेस का हाथ सीधे देशविरोधियों के साथ है। सत्ता के लिए अब उन्हें देश को अस्थिर करने वालों का समर्थन करने से भी गुरेज नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+