Begusarai News: पेप्सी प्लांट के लिए सांसद गिरिराज सिंह को...विनोद बाबा ने किया चौंकाने वाला दावा
Serious Allegations On Begusarai MP Giriraj Singh: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। विभिन्न रणनीतियो के तहत मतदाताओं को लुभाने की कोशिश भी की जा रही है।
बिहार में जारी सियासी दांवपेच के बीच बेगूसराय जिला से भाजपा के लिए चिंताजनक ख़बर सामने आ रही है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि इस बार गिरिराज सिंह को किसी भी लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया जाए।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता विनोद बाबा ने सांसद गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नमक रोटी खाते हुए, पीएम मोदी के नाम पर गिरिराज सिंह को जिताया लेकिन उन्होंने बेगूसरायवासियों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Recommended Video
विनोद बाबा ने बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कमीशनखोरी की है। रिफाइनरी में बहाली के लिए हर कैंडिडेट 10 लाख रुपये का कमीशन तय था। इसका पैसा अमरेंद्र कुमार अमर वसूलते थे, जो कि उनके बेगूसराय प्रतिनिधि हैं।
बेगूसराय जिला में जब पेप्सी प्लांट लगाने की बात आई तो सांसद गिरिराज सिंह ने विरोध किया कि भूजल गर्भ खराब होगा, जल स्तर गिरेगा। विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि 1 करोड़ रुपये पेप्सी प्लांट के मालिक ने दिया। तब गिरिराज सिंह के लिए भूजल गर्भ सही हो गया और प्लांट बन गया।
सांसद गिरिराज सिंह से बात किया कि बेगूसराय में उद्योग लगा है तो कम से कम बेगूसराय के बेरोज़गार युवाओं को नौकरी दिया जाए। लेकिन बेगूसराय के युवाओं को पेप्सी प्लांट में काम नहीं दिया गया।
सिर्फ 1 प्रतिशत बेगूसराय के लोग काम कर रहे हैं, उसका चार्च 1 लाख से 10 रुपया ग्रेड के मुताबिक कमीशन सेट था। ग्रेड और वेतन के हिसाब से कमीशन की रकम तय की गई और सासंद गिरिराज सिंह के दलाल ने पैसा लिया और लोगों की बेगूसराय की इंडस्ट्रीज़ (रिफाइनरी, फर्टिलाइज़र और पेप्सी प्लांट) में बहाली हुई।












Click it and Unblock the Notifications