Road Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए BJP के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, ड्राइवर की हालत नाज़ुक

MP Satish Chandra Dubey Accident News: भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे रविवार की रात महात्मा गांधी सेतु पर हादसे का शिकार हो गये। पिलर नंबर 46 के पास उनकी गाड़ी और ट्रक के बीच हुई टक्कर हो गई। हादसे में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं।

गांधी सेतु पर हुए हादसे में ड्राइवर और बॉडीगार्ड काफी देर तक गाड़ी में ही फंसे रह गए। पुलिस की मदद से वाहन को काटा गया और फिर उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

MP Satish Chandra Dubey Accident News:

अगमकुआं जीरो माइल थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु पर हुए हादसे पर जानकारी देते हुए कुमार वीरेंद्र ( प्रभारी, जीरो माइल यातायात थाना) ने बताया कि संसद के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए सांसद सतीश चंद दुबे हाजीपुर की तरफ़ पटना एयरपोर्ट जा रहे थे, इसी क्रम में उनकी कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से हादसा हो गया।

सांसद के सतीश चंद्र दुबे के साथ कुमार नितेश (सांसद के साला), बॉडीगॉर्ड अविनाश कुमार और गौतम मिश्रा, ड्राइवर राहुल कुमार चौधरी भी मौजूद थे। हादसे सभी को चोट आई है, वहीं ड्राइवर और बॉडीगॉर्ड के बुरी तरह से जख्मी हैं। राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे को सीने में चोट आई है।

सतीश चंद्र दुबे अपनी इनोवा गाड़ी से पटना के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पटना के आवास पर विश्राम कर सोमवार की सुबह वह फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। फिल्हाल उनकी हालता पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+