बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान- नीतीश कुमार को गद्दी से हटाने के बाद मैं पगड़ी खोलूंगा
BJP President Samrat Chaudhary Statement: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लोगों से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान दिया है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को टोला संयोजक बनाने की तैयारी है। मैं संकल्पित व्यक्ति हूं, पगड़ी बांध कर नहीं चलता हूं, भगवान राम का वंशज हूं। मैं उस दिन पगड़ी खोलूंगा, जब नीतीश कुमार को गद्दी से हटाउंगा। चाहे वह रावण रूप हो।

ग़ौरतलब है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के इनपुट पर केंद्र सरकार ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और 3 भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। बिहार में चार भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जेड सुरक्षा दी गई है।
भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा) को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। एमएलसी दिलीप जायसवाल (सिक्किम प्रभारी) और राजू सिंह (साहेबगंज विधायक, मुजफ्फरपुर) को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications