बेगूसराय में 'उड़ान सेवा' के तहत ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की फिर उठी मांग, सौगात मिलने की जगी उम्मीद
राकेश सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में के मद्देनज़र बेगूसराय जिला को हवाई सेवा से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए शाम्हो में पर्याप्त जमीन है।
बेगूसराय, 3 अगस्त 2022। बिहार में बेगूसराय ज़िले को भी हावई अड्डे की सौगात मिल सकती है। इस बाबत एक फिर से मांग उठी है। बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बेगूसराय में उड़ान योजना के तहत बंद पड़े हवाई अड्डे को चालू करने की मांग फिर से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि सांसद राकेश सिन्हा ने इस हवाई अड्डा बनने की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि बेगूसराय को जिला के नज़र से नहीं देखेत हुए औद्योगिक जिला के तौर पर देखें। बेगूसराय में उद्योग के मद्देनज़र काफ़ी संभावनाएं है इसलिए यहां हवाई अड्डा होना चाहिए।

राकेश सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में के मद्देनज़र बेगूसराय जिला को हवाई सेवा से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए शाम्हो में पर्याप्त जमीन है। भूमि की जांच कर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जा सकता है। राकेश सिन्हा के प्रतिनिधि शम्भू कुमार ने बताया कि राकेश सिन्हा लगातार सदन में बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट की मांग कर रहे हैं। चौथी बार उन्होंने सदन में एयर पोर्ट का मुद्दा उठाया है। शाम्हो में एयरोपर्ट की काफी संभावनाएं है। निश्चित रूप से बेगूसराय को एयरपोर्ट की सौगात मिलने में मयाबी मिल सकत है। भविष्य में बेगूसराय जिले को कई योजना की सौगात मिलने के साथ ही विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है।
भाजपा नेता राजकिशोर सिंह ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी अविकसित क्षेत्र को विकसित करने पर ज़ोर देते रहते हैं। इसलिए उम्मीद है कि सांसद राकेश सिन्हा की कोशिश रंग लाएगी, और हम लोगों को कामयाबी मिलेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नेताओं का कहना है कि बेगूसराय पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। बेगूसराय ज़िले को एयरपोर्ट की सौगात भी मिलने की उम्मीद है, हम लोग बेगूसराय की तस्वीर बदलने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: रंगीन मिज़ाज प्रोफ़ेसर करता था छात्रों से अश्लील हरकत, तंग आकर छात्राओं ने उठाए ये कदम












Click it and Unblock the Notifications