बिहारः BJP MLC टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार को बताया परिस्थिति का सीएम, कहा- जेल भिजवाऊंगा
पटना। बीते बुधवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साल 2009 के शराब घोटालेबाज हैं। ऐसे में बहुत जल्द उन्हें जेल भिजवाऊंगा। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। अब मैं भी इस बात को दोहराता हूं। शहाबुद्दीन को लेकर एमएलसी टुन्ना पांडेय के कहा कि शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली है। टुन्ना पांडेय ने कहा था कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। वो सीएम को जेस भिजवा कर दम लेंगे, चाहे अंजाम जो भी हो।

Recommended Video
इसके अलावा भाजपा में रहकर नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के मामले पर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता। गलत होने पर वे किसी के भी खिलाफ बोल सकते हैं। टुन्ना पांडेय ने यहां तक कहा था कि बहुत जल्द नीतीश कुमार की पोल खोलने वाले हैं, जिससे उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक जाएगी। वहीं सीएम नीतीश कुमार को लेकर दिये गए विवादित बयान के बाद जदयू के नेताओं ने नाराजगी जाहिर भी की थी और इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी शिकायत की थी।
वहीं भाजपा विधायक कर्णजीत से ने टुन्ना पांडेय के विवादित बयान पर कहा कि यह लोकतंत्र है सबको बोलने की आजादी है। ये बड़े लोगों की बात है। संगठन समझे। अगर जिले के बीजेपी अध्यक्ष का कुछ ऐसा बयान होता तो वह कुछ करते। वहीं विवादित बयान दे रहे भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी अनुशासन कमेटी ने नोटिस भेजा है।
सिलसिलेवार तरीके से नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा की अनुशासन कमेटी ने टुन्ना जी पांडेय को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications