PM MODI के 71वें जन्मदिन पर 71 नाव, 71 केक और 71 किलो का लड्डू, MLC अर्जुन सहनी ने किया भव्य समारोह
दरभंगा। शुक्रवार यानी कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मना रहा है। जगह-जगह पार्टी के नेता और समर्थक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा जिले में मछुआरा समाज के नेता और भाजपा के एमएलसी अर्जुन सहनी अपनी जाति के लोगों के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन एकदम अनोखे तरीके से मनाया। शहर के हराही तालाब के बीच पानी के अंदर नाव पर केक काट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

71 नावों पर 71 केक के साथ मनाया जन्मदिन
एमएलसी अर्जुन सहनी और दरभंगा शहर के विधायक संजय सावरगी ने पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 नावों पर 71 केक और 71 किलोग्राम के बड़े लडडूनुमा केक को काटा। इसके बाद नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाकर जुग-जुग जीने की कामना भगवान से की। इस दौरान सैंकड़ों लोग तालाब के किनारे उपस्थित थे, जिनमें महिलाएं भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग थे मौजूद
इसके अलावा बड़ी संख्या में मछुआरे समाज के लोग अपने पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने वाले सामानों और जालों के साथ पहुंचे हुए थे। जन्मदिन को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए न केवल ढोल-बाजे का इंतजाम किया गया था बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी-बड़ी तस्वीर के बैनर पोस्टर के साथ गुब्बारे भी सजाए गए थे।

एमएलसी अर्जुन सहनी ने कहा- मछुआरों के लिए पीएम मोदी ने किया काम
कार्यक्रम के दौरान भाजपा एमएलसी अर्जुन सहनी ने कहा कि देश में कभी भी मछुआरा समाज के लिए किसी ने नहीं सोचा, लेकिन पीएम मोदी ने न केवल मछुआरों के उत्थान के लिए काम किया। बल्कि एक अलग मत्स्य मंत्रालय ही बना दिया। ऐसे में मछुआरों की तमाम परेशानियों का हल मंत्रालय निकाल रहा है, जिससे मछुआरे बेहद खुश हैं।

भाजपा विधायक ने भी की तारीफ
इसके अलावा अर्जुन सहनी ने कहा कि कई तरह की योजनाओं का सीधा फायदा पीएम नरेंद्र मोदी मछुआरा समाज को लगातार दे रहे हैं। ऐसे में मछुआरा समाज उत्साहित है, इसलिए नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से अपनी-अपनी नावों पर बैठ मना रहा है। वहीं दरभंगा शहर के भाजपा विधायक संजय सरावगी ने भी कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश की चिंता करने के साथ सभी के हित का जाम कर रहे हैं। मछुआ समाज के काम की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने बताया मोदी जी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन है, यह पूरे 20 दिन तक सेवा और समर्पण भाव से मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications