वायरल ऑडियो मामले में भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज कराया केस
पटना। कथित तौर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के वायरल ऑडियो को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया है कि भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू यादव के खिलाफ फोन कॉल कर लालच देने के प्रकरण में पटना के विजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने ही लालू प्रसाद यादव पर भाजपा विधायक ललन पासवान को लालच देने का आरोप लगाया था।
Recommended Video

भाजपा विधायक सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हिरासत से टेलीफोन कॉल करने और मंत्री की बर्थ देने की पेशकश, जिसमें एक लोक सेवक को रिश्वत देने और उसका भुगतान करना शामिल था। इस मामले में पटना के विजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है। उस ट्वीट में सुशील कुमार मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का कथित नंबर सार्वजनिक किया था। ट्विटर ने इस ट्वीट को नियमों के उल्लघन के तहत हटाया है। सुशील कुमार मोदी ने बीते दिन आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर बीजेपी विधायक को लालच देकर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। लालू यादव का कथित तौर पर एक बात करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications