बिहार में जनसंख्या नियंत्रण पर BJP विधायक का विवादित बयान तो AIMIM एमएलए ने कहा- ये मर्दानगी का काम

पटना। बिहार में जनसंख्या वृद्धि को सत्तारूढ़ दल के भाजपा विधायक ने एक विवादास्पद बयान दिया है। भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि प्रजनन दर तो घटा है लेकिन सिर्फ हिंदुओं का लेकिन एक धर्म विशेष यानी मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और उनकी योजना है कि बिहार समेत पूरे देश का इस्लामीकरण कर दिया जाए। दरअसल, बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रजनन दर घटा है, जो भाजपा विधायक को नागवाज गुजरी।

bjp mla hari bhushan thakur statement on population control

भाजपा विधायक ने कहा कि हम बिहार में इसे होने नहीं देंगे। बिहार विधानसभा के इसी सत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग पूरी मजबूती से उठाएंगे। हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि एक धर्म विशेष के लोगों की सोच है कि जनसंख्या बढ़ा कर अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक बन जाएं। संसाधन की एक सीमा है, लेकिन जनसंख्या की नहीं। विधायक ने कहा कि सीएम को अधिकारियों ने गलत जानकारी दी है। उन्हें सही आंकड़ा नहीं दिया गया है। गांव में हम जाते हैं तो नसबंदी केंद्रों पर अधिकांश लोग हिंदू नजर आते हैं, मुस्लिम समुदाय के लोग न के बराबर नजर आते हैं।

वहीं भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM के विधायक अखतरूल ईमान ने भी विवादास्पद बयान दिया और कहा कि आबादी बढ़ाना मर्दानगी का काम है, जिसमें है वो बढ़ाए। आबादी कभी नुकसान नहीं करती। ईमान ने कहा कि हिंदुस्तान बहुत बड़ा मुल्क है, यहां सबको जीने की आजादी है। अगर सदन के अंदर जनसंख्या नियंत्रण कानून पहले लाएं तब तो हम जवाब देंगे कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि यह बिहार में संभव नहीं है। कुछ लोग फिरकापरस्त हैं जो माहौल खराब करना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+