अब बिहार विधानसभा में BJP विधायक ने की हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए जगह और छुट्टी की मांग

पटना। भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने हिंदू भावनाओं का ख्याल रखते हुए बिहार विधानसभा में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए छुट्टी और जगह मुहैया कराने की मांग की है। बता दें कि झारखंड विधानसभा में मुस्लिम समुदाय के विधायक और कर्मचारियों को नमाज पढ़ने के लिए अलग से जगह की व्यवस्था की गई है, जिसको लेकर भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी तर्ज पर भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने बिहार में भी मांग की है।

Recommended Video

      UP Assembly में नमाज के लिए Bihar Assembly में हनुमान चालीसा के लिए कमरे की मांग | वनइंडिया हिंदी
      bjp mla hari bhushan thakur demand place for hanuman chalisa in bihar assembly

      बचौल ने यह मांग की है कि जिस तरह से विधानसभा सभी धार्मिक समुदाय का आदर करता है, उसी के मुताबिक हिंदू धर्म की भावनाओं का ख्याल करते हुए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए एक समय की छुट्टी और जगह का व्यवस्था करें, ताकि सभी धर्मों को बराबर नजर से और आदर से देखा जाए। हालांकि, हरिशंकर बचौल ने कोई लिखित आवेदन तो नहीं दिया है, लेकिन उनकी तैयारी है बिहार विधानसभा में यदि इस तरह की कोई व्यवस्था होगी तो वह भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए जगह की मांग करेंगे।

      वहीं झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों के हंगामे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी नमाज पढ़ने के लिए जगह आवंटित होने पर हंगामा कर रही है। इस तरह की मानसिकता राज्य के विकास में बाधक है। वहीं कुछ मंत्रियों ने नमाज के लिए आवंटित कमरा संख्या TW-348 का नाम प्रार्थना स्थल रखने की सलाह सीएम को दी थी। जिस पर उन्होंने कहा कि ये कोई समाधान नहीं है। अगर आपको अपने दिल में विश्वास है तो आप हर जगह भगवान पाएंगे, अगर आपके दिल में एक राक्षस है, तो आपको चारों ओर दुश्मन मिल जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+