बिहारः कांग्रेस और RJD के बीच चल रही तकरार को सुशील मोदी ने बताया नूराकुश्ती
पटना। बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच चल रहे गतिरोध पर भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच चल रही दरार एक नुरा कुश्ती है। उन्होंने रणनीतिक रूप से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य राजद को जीत दिलाना है, वह जीतने के लिए नहीं, बल्कि राजद को जीत दिलाने के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।
Recommended Video

इसके अलावा सुशील मोदी ने कहा कि उपचुनाव समाप्त होने के बाद; पूंछ लहराते हुए कांग्रेस फिर जाएगी लालू के पास। दोनों को अलग नहीं किया जा सकता, बस एनडीए का वोट काटने के लिए नाटक किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में लोगों ने राजद को नहीं एनडीए को वोट दिया। इस बार भी एनडीए बहुमत के साथ उपचुनाव जीतेगा।
वहीं तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच चल रही तकरार को लेकर भी सुशील मोदी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो भाइयों (तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव) के बीच सत्ता संघर्ष है । यह लालूजी के प्रभाव को दर्शाता है, उनका बेटा उनकी बात नहीं मानता। जिस व्यक्ति का अपने बेटे पर नियंत्रण नहीं है, क्यों जनता उनकी बात सुनेगी।
वहीं लालू यादव ने बिहार लौटते ही नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने बेहतरीन तरीके से नेतृत्व को संभाला है। तेजस्वी ने पहले ही विरोधियों की हवा निकाल दी है और जो थोड़ा बहुत बचा है उसका विसर्जन करने वह खुद आ गए हैं। बता दें कि करीब तीन साब बिहार लौटे लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से पुराने दमखम में लौट आए हैं। पटना लौटते ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications